Breaking News

ये ‘छोटा धोनी’ माही के अंदाज में लगाता है हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का हर कोई दिवाना है। जब वो रंग में होते हैं तो उनके छक्कों के आगे बाउंड्री छोटी पड़ जाती है। उनके हेलिकॉप्टर शॉट का तो शायद ही कोई क्रिकेट फैन ऐसा हो, जो दीवाना ना हो। लेकिन, अब धोनी को टक्कर मिलने जा रही। क्योंकि छोटा धोनी आ गया है, जो माही के अंदाज में ही हेलिकॉप्टर शॉट मारता है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि ये छोटा धोनी कौन है और कहां से आया है तो आइए आपको बताते हैं। 
ये छोटा धोनी कोई और नहीं, अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का बेटा है। जो पिता के साथ भारत आया है। नबी फिलहालस आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उनके बेटे का बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने X पर शेयर किया है। जिसमें मोहम्मद नबी की गेंद पर बेटा धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाता नजर आ रहा है। फैंस का ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है। 

बता दें कि, मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर हैं। वो आईपीएल में 6 सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने 19 मैच में 13 विकेट लिए हैं साथ ही 180 रन भी बनाए हैं। आईपीएल 2024 में उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 ओवर गेंदबाजी की थी और 17 रन दिए थे। 

Loading

Back
Messenger