Breaking News

खेल का स्तर बढ़ाने के लिए राज्यों को मिला है कितना पैसा, सरकार ने बताया पूरा डेटा

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 मेडल जीते हैं। हालांकि, ये संख्या टोक्यो 2020 के मुकाबले कम है, उस समय भारत ने 7 मेडल जीते जिसमें 1 गोल्ड मेडल भी शामिल था। पेरिस में भारत के प्रदर्शन में गिरावट आई है। इस बीच लोकसभा में सरकार से खेलों के उत्थान पर हुए खर्चे को लेकर सवाल किया गया। मौजूदा खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने लिखित तौर पर इसका जवाब दिया। 
खेल मंत्री ने बताया कि खेल के उत्थान के लिए खेलों इंडिया की स्कीम शुरू की गई थी। ये स्कीम साल 2018 में शुरू हुई। इस स्कीम के तहत अलग-अलग टूर्नामेंट्स आयोजित किए जाते हैं। इसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलों इंडिया विंटर गेम्स और खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन हर साल होता है। 
इस दौरान खेल मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि, लोकसभा में खेल अवसंरचना के विकास के लिए जारी की गई धनराशि के प्रश्न पर केंद्रीय युवा मामले एंव खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने एक लिखित उत्तर में इसकी पूरी  जानकारी दी। जहां आंध्र प्रदेश को 21.91 की रकम मिली है। तो अरुणाचल प्रदेश को 148.91 की रकम मिली है। 

Loading

Back
Messenger