राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे की जगह मेहश तीक्षणा और युद्धवीर सिंह चरक को शामिल किया है। जबकि गुजरात ने करीम जनत को डेब्यू का मौका दिया है। ये मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो का है। रॉयल्स को अगर गुजरात से हार मिली तो उसके प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।
रायल्स ने अब तक 9 मैचों में से सात गंवाए हैं। आरआर को पिछले पांच मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके महज चार अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स की नजर घर पर गुजरात से बदला लेने पर होगी। हालांकि, गुजरात को हराना उसके लिए आसान बिल्कुल नहीं होने वाला है।