![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
मिर्जापुर (उप्र), सात सितंबर मिर्जापुर जिले के चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय के सामने सोमवार को 400…
लखनऊ, सात सितंबर अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर…
भदोही (उप्र), सात सितंबर भदोही जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसएस) बनकर लोगों से साइबर…
आगरा, सात सितंबर आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में खराब सड़क पर एंबुलेंस…
अहमदाबाद, सात सितंबर भारत ने सोमवार को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज (चरण तीन) के तीसरे…
15 से 27 सितंबर तक समरकंद में होने वाले 46वें शतरंज ओलंपियाड में अमेरिका मजबूत…
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए…
महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से वो कप्तान माना जाता रहा है जो पर्दे के पीछे रहकर, खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उन्हें उनके हक की हर उपलब्धि देते है। सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडिम में खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट के मात दे दी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 167 रनों का पीछा करते हुए ये आंकड़ा 19.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में ये दूसरी जीत है। इस मैच में एमएस धोनी को ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जिनके बल्ले से 11 गेंदों में 26 रन निकले थे। इस पारी में धोनी ने एक छक्का और चार चौके जड़े थे। इस मैच में धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलते ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाने वाले एमएस धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है।
इससे पहले अंतिम बार उन्होंने 2019 में ये खिताब हासिल किया था। महेंद्र सिंह धोनी को जब ये खिताब मिला तो वो खुद भी काफी हैरान दिखे। उन्होंने इस अवॉर्ड को लेने पर हैरानी जताते हुए बताया कि असल में इस खिताब का असली हकदार कौन है।
मैच के बाद एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि खेल जीतना अच्छा है मगर बीते कुछ मुकाबलों में रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं रहा जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है। जीतने वाली टीम में शामिल होना खुशी देता है। उम्मीद है कि ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले खेल में गेंदबाजी के दौरान हम शुरुआती छह ओवर में संघर्ष करते थे मगर बीच के ओवर में वापसी की थी। हमें बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। शायद वो चेन्नई की विकेट के कारण था। हम बेहतक विकटों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास आएगा।
धोनी ने कहा कि सुपर ओवरों में अधिक गेंदबाजों की जरुरत है। हम पहले छह में दो ओवर गेंदबाजी के लिए अश्विन पर अधिक दबाव डाल रहे थे। हमने पहले छह ओवर में ज्यादा गेंजबाजों को शामिल करने के लिए टीम में बदलाव किए है। ये बेहतर आक्रमण की तरह है। हमने गेंदबाजी ईकाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम बल्लेबादी के तौर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। उन्होंने रशीद की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अच्छी बल्लेबाजी की। वो बीते कुछ सालों से हमारे साथ है और उसमें सुधार दिखता है। इस वर्ष भी नेट्स पर उसने अच्छा खेल दिखाया है। उसने अच्छी बल्लेबाजी की जो की उसकी शुरुआत ही है।
धोनी ने इस खिलाड़ी को बताया प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान एमएस धोनी ने कहा कि इस अवॉर्ड को लेते हुए उन्हें हैरानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मैच में नूर अहमद ने शानदार गेंजबाजी की थी। उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया मगर उनकी गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर दबाव लगातार बना रहा था। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 13 रन लुटाए थे।
