Breaking News

IPL 2026: मैं तुम्हें नहीं पहचान पाई.., मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंची मालिकिन नीता अंबानी, रोहित शर्मा का ऐसा था रिएक्शन- Video

आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस बार भी काफी मजबूत दिख रही है। क्रिकेट के दिग्गज भविष्यवाणी कर रहे हैं कि इस बार मुंबई इंडियंस खिताब की बड़ी दावेदार है। वहीं इस दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी टीम के प्रैक्टिस सेशन के समय उनके खेमे में पहुंची। जहां वह रोहित शर्मा को नहीं पहचान पाई। 
 
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। उनका वजन घटा है और वह काफी पतले दिख रहे हैं। इसी को देखते हुए मुंबई इंडियंस के खेमे में जब नीता अंबानी पहुंची तो वह आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने रोहित शर्मा को देखकर कहा कि वह उन्हें पहचान नहीं पाईं। जिसके बाद हिटमैन ने उन्हें क्यूट सी स्माइल दी। मुंबई इंडियंस ने ये वीडियो अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। 
बता दें कि, जब नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के खेमे मं पहुंची तो रोहित शर्मा को देखते हुए उन्होंने कहा कि, ओ माय गॉड, रोहित मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई। तुम एक यंग ब्वॉय की तरह लग रहे हो। इसके बाद रोहित शर्मा ने हेलमेट पहने-पहने ही क्यूट सी स्माइल दी। 
फिलहाल आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। जबकि मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च, रविवार से केकेआर के खिलाफ करेगी। 

Loading

Back
Messenger