Breaking News

Durand Cup: NorthEast United FC ने शिलांग लाजोंग को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

अलाएद्दीन अजारेई की शानदार हैट्रिक के दम पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में शिलांग लाजोंग को 5-2 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में हाफ टाइम तक 1-2 से पिछड़ रही नॉर्थईस्ट की टीम ने दूसरे हाफ में चार गोल दागकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। इस जीत के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड लगातार चौथी बार डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

अब सेमीफाइनल में उसका सामना बृहस्पतिवार को मोहन बागान सुपर जायंट से होगा। मूसलाधार बारिश के बीच खेले गए मुकाबले में शिलांग लाजोंग ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त बना ली थी। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए हालांकि दूसरे हाफ में अजारेई ने मोर्चा संभाला और हैट्रिक लगाकर टीम की कमाल की वापसी कराई।

Loading

Back
Messenger