Breaking News

PBKS vs GT Pitch Report: बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा या गेंदबाज मारेंगे बाजी? पंजाब के सामने गुजरात, जानें पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 के रोमांच का कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। 19वें सीजन का आज चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। वहीं ये मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये सीजन का पहला मैच है इसलिए जीत के साथ आगाज करना दोनों का प्राथमिक लक्ष्य होगा। जहां पंजाब अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। जबकि गुजरात उलटफेर में माहिर है। 
पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन ऐतिहासिक भी रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें आरसीबी के हाथों हाथ झेलनी पड़ी। पिछले साल की उस हार को पीछे छोड़ते हुए पंजाब इस बार नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम के पास श्रेयस अय्यर के रूप में एक स्मार्ट कप्तान और शशांक सिंह जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति से मैच पलटने का दम रखते हैं। 
वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अपनी दूसरी ट्रॉफी की तलाश में है। गुजरात की टीम अपने संतुलित गेंदबाजी आक्रमण और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। टीम के पास जोस बटलर जैसा अनुभव ओपनर और राशिद खान जैसा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर है। 
पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां कि आउटफील्ड काफी तेज है जिससे बल्लेबाजों को बाउंड्री बटोरने में आसानी होती है। पिच रिपोर्ट के अनुसार यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। ताकि बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर टांग कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सके। शाम के समय ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है। 

Loading

Back
Messenger