![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
बलिया में भासपा ने संगठनों को मजबूती देने का किया ऐलान 🎉 भारतीय जनता पार्टी…
📰 हत्याकांड की जांच में तेजी 🔍 हल्ला, बलिया: थाना हल्ला क्षेत्र से लापता हुए…
🎤 बलिया में जुलाधिकारी का निरीक्षण 🗓️ बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवारीय को…
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया देखने को…
शतरंज की दुनिया में इस वक्त मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जहां भारतीय…
आर्सेनल को एफए कप में करारा झटका लगा है। दूसरी श्रेणी की टीम साउथैम्पटन ने…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हालात और ज्यादा गंभीर होते नजर आ रहे…
नयी दिल्ली । पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि खेल के सभी पहलुओं के प्रति प्रतिबद्धता राशिद खान को दुनिया भर की टी20 लीग में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बनाती है। गुजरात टाइटंस को बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए अंतिम ओवर में 15 और अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ने 11 गेंद में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने अपने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट भी चटकाया।
गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ से कहा, ‘‘जब जरूरत थी तब उसने (राशिद) ने बल्ले से योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि उसकी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी के बीच इतनी मांग है। वे उसे चाहते हैं क्योंकि उन्हें उसकी प्रतिबद्धता, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण नजर आता है।’’ गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा राशिद शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं। गावस्कर ने कहा, ‘‘देखिए किस तरह वह क्षेत्ररक्षण में अपना सब कुछ झोंक देता है। गेंदबाज कभी कभी गेंद को रोकने के लिए अपनी गेंदबाजी वाली बांह की तरह कूदने को लेकर चिंतित होते हैं कि अगर उनका कंधा खिसक गया तो करियर पर खतरा बन सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राशिद खान के साथ ऐसा नहीं है। वह अपना शत प्रतिशत देना चाहता है।’’
गावस्कर ने राशिद की तुलना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ की जो इस साल आईपीएल में नहीं खेल रहे उन्होंने कहा, ‘‘एक और क्रिकेटर है जो इस साल आईपीएल में नहीं खेल रहा लेकिन वह भी इस तरह का है, बेन स्टोक्स। जब भी आप बेन स्टोक्स को बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण करते हुए देखो तो वह अपना शत प्रतिशत देता है, वह अपना सब कुछ झोंक देता है। ’’ गावस्कर टाइटंस के युवा कप्तान शुभमन गिल से भी प्रभावित हैं जिन्होंने राशिद और राहुल तेवतिया के तेजतर्रार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने से पहले अकेले दम पर टीम को मैच में बनाए रखा था।
