Breaking News

Rohit Sharma ने BGT Trophy 2023 में रचा इतिहास, टेस्ट के दूसरे दिन नाम किया खास रिकॉर्ड, Sachin Tendulkar के रिकॉर्ड के पहुंचे बराबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मुकाबले में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम को मजबूती देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दमदार बैटिंग की और शानदार शतक जड़ा। इस शतक को जड़ने के साथ रोहित शर्मा के नाम खास रिकॉर्ड भी हो गया है।
 
रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए है। विश्व में ये उपलब्धि हासिल करने वाले कुल चार खिलाड़ी ही है। रोहित शर्मा से पहले पाकिस्तान के बाबर आजम, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ये कारनामा कर चुके है। रोहित शर्मा के पहले आठ शतक थे मगर अब टेस्ट क्रिकेट में उनके नौ शतक हो गए है।
 
सचिन की बराबरी की
कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में खेलते हुए 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 120 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपना नौवां शतक भी जड़ा। वहीं इस शतक को जड़ने के साथ ही रोहित ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। ओपनिंग करते हुए सचिन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक जड़ चुके है। अगर इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित एक और शतक जड़ते हैं तो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। 
 
सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड
बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ शतक जड़ने का ही रिकॉर्ड कायम नहीं किया है बल्कि उन्होंने भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। अपनी शतकीय पारी में रोहित शर्मा ने दो छक्के जड़े। इसी के साथ भारत में उनके छक्कों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। वहीं अगर अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो कई बल्लेबाज रोहित के आसपास भी नहीं टिकते है।
 
आंकड़ों के मुताबिक रोहित शर्मा अब तक 250 छक्के जड़ चुके है। वहीं पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी जो छक्कों के साथ विनिंग अंदाज में पारी खत्म करने के लिए जाने जाते हैं, उनके नाम 186 छक्के दर्ज है। इसके बाद मिस्टक अग्रेसिव कहे जाने वाले विराट कोहली 137 छक्के जड़ चुके है। दोनों खिलाड़ियों के छक्कों की गिनती से साफ है कि कप्तान रोहित शर्मा अन्य बल्लेबाजों से कहीं आगे है।
 
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल सबसे आगे
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेसइंडिज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए है जिसके लिए उन्होंने 483 मैच खेले है। रोहित शर्मा की बात करें तो वो 434 मुकाबलों में कुल 519 छक्के जड़ चुके हैं जिनमें से 250 भारत में ही लगाए है। ऐसे में साफ है कि रोहित क्रिस गेल से छक्के लगाने में कुछ ही अंक पीछे है। रोहित कुछ वर्षों तक खेल जारी रखें तो क्रिस गेल को पछाड़ सकते है।

Loading

Back
Messenger