Breaking News

IND vs ENG: संजू सैमसन और ईशान किशन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस दिग्गज को पछाड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां संजू सैमसन और ईशान किशन ने एक 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सैमसन और ईशान के बीच 97 रनों की पार्टनरशिप हुई जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। उन्होंने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा है। 
 
युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप  सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की साझेदारी की थी। युवराज और उथप्पा ने महज 39 गेंदों में 84 रन जोड़ दिए थे। ये अब तक टी20 वर्ल्ड कप  किसी नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी। 
अब 19 साल बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी कर इस रिकॉर्ड को तोड दिया है। सैमसन और किशन ने 45 गेंदों में 97 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान 18 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी।  

Loading

Back
Messenger