![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
🎉 बलिया में भव्य जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 🎈 बलिया। भारतीय जनता पार्टी…
अमेरिका-इसरायल और ईरान युद्ध के 38 दिन गुजर चुके हैं। इन 38 दिनों में हॉर्मूज…
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है।…
ईरान में फंसे एक अमेरिकी वायुसेना अधिकारी को बचाने के लिए चला 36 घंटे का…
तमिलनाडु के चर्चित सत्तानकुलम कस्टोडियल मौत मामले में आखिरकार अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है,…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी…
ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और पाकिस्तान के माध्यम…
भारत के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, रेप केस में फंसे यश दयाल पर अब बैन लग गया है। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल इस साल यूपीटी20 लीग में खेलने नहीं दिखेंगे। UPCA ने यश दयाल पर बैन लगा दिया है।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने ये फैसला जयपुर के सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में यश दयाल के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज होने के बाद लिया है, जिसमें उनपर पर 17 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगाया गया था। यश दयाल को आखिरी बार मई की शुरुआत में आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा रहते हुए देखा गया था। इसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर लायंस द्वारा 7 लाख रुपये में खरीदे गए यश दयाल को यूपीसीए ने यूपीटी20 2025 में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। रिपोर्ट में यूपीसीए सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यश दयाल पर दर्ज मामलों के कारण उन्हें लीग से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बता दें कि, पहले यश दयाल पर एक महिला ने गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें कहा गया था कि यश दयाल ने महिला को शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। ये शिकायत 21 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर दर्ज की गई थी, जिसके बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। फिर जुलाई की शुरुआत में यश दयाल पर जयपुर में एफआईआर दर्ज हुई। इस बार राजस्थान हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।
