9 अगस्त को पूरे देश में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई खिलाड़ियों ने भी अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस को अपने चहेते क्रिकेटरों की तस्वीरें खूब पंसद आ रही हैं।
वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर से लेकर कई तमाम क्रिकेटर्स ने रक्षाबंधन का त्योहार धूम धाम से मनाया। बता दें कि, रक्षाबंधन में बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है, और भाई अपनी बहन को हर तरह से सपोर्ट करने और उसकी रक्षा करने का वादा करता है। साथ ही भाई अपनी बहन को स्पेशल गिफ्ट भी देता है।
View this post on Instagram
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
फिलहाल, देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर न तो भद्रा का साया बना हुआ है और ना ही पंचक। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)
View this post on Instagram
A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)