Breaking News

U-23 Asia Championship: PM Modi ने Wrestlers को दी बधाई, Vietnam में शानदार प्रदर्शन को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में 2026 अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में टीम खिताब जीतने के लिए भारतीय पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन को ‘शानदार’ बताया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के डा नैंग में 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने चार स्वर्ण पदक सहित नौ पदक हासिल किए और इस तरह अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे अधिक कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की कुश्ती टीम ने छह स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीते और ग्रीको रोमन टीम ने भी आठ पदक के साथ अपने अब तक के सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड बनाया।
मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पहलवानों को बधाई। आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Loading

Back
Messenger