Breaking News

‘बाहुबली’ की देवसेना बनेंगी दुल्हन! Anushka Shetty की Wedding पर आया बड़ा अपडेट, जानें कौन है दूल्हा?

साउथ इंडस्ट्री के गलियारों में इस समय अनुष्का शेट्टी काफी सुर्खियों में बनीं है। लंबे समय से उनके फैंस इंतजार में थे कि एक्ट्रेस शादी कब करेंगी। अब यह सपना उनके सभी फैंस का पूरा होने जा रहा है। इन दिनों एक्ट्रेस काफी चर्चाओं में है और कहा जा रहा है कि 44 साल की अनुष्का शेट्टी अब शादी करने जा रही हैं। लॉन्ग टाइम से अनुष्का शेट्टी अपनी शादी और डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में रही है। एक समय में उनका नाम एक्टर प्रभास से जोड़ा गया था। लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को खारिज कर दिया है और एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बनाया है। 
शादी करने जा रही हैं 44 साल की अनुष्का शेट्टी?
अब अनुष्का की शादी को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके होने वाले दूल्हे का नाम प्रभास नहीं बताया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। कहा जा रहा है कि उनका परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और यह समारोह जल्द ही आयोजित किया जा सकता है।
कौन हैं अनुष्का शेट्टी के होने वाले दूल्हेराजा?
अनुष्का शेट्टी जल्द ही दुल्हानिया बनने जा रही हैं, उनका दुल्हा कोई फिल्मी वर्ल्ड से नहीं है। बल्कि एक्ट्रेस का होने वाला पति एक बिजनेसमैन है। खबरों के मुताबिक अनुष्का शेट्टी के दूल्हेराजा उनके फैमिली फ्रेंड हैं। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि वह कौन हैं और क्या करते हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। इस खबर को लेकर फिलहाल अनुष्का शेट्टी ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। 
अनुष्का शेट्टी का वर्क फ्रंट
गौरतलब है कि एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं और अपने करियर पर ध्यान देती हैं। साउथ लेडी स्टार ने आखिरी बार 2025 में फिल्म घाटी में दमदार भूमिका निभाई थी। इससे पहले अनुष्का मिस शिट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी में नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने साउथ में कई ब्लाकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। अनुष्का को सबसे ज्यादा प्रभास स्टारर बाहुबली 2 में देवसेना की भूमिका से स्टारडम मिला है। 

Loading

Back
Messenger