Breaking News

अमेठी में नाले में डूबने से युवक की मौत

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के सरदार गंज गांव में नाले में डूबने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गांव सरदार गंज निवासी विनोद कुमार (28) शुक्रवार को नाले में मछली पकड़ने गया था।

पुलिस ने कहा कि पानी अधिक होने के कारण विनोद नाले में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
थाना मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Back
Messenger