Breaking News

खेलो इंडिया में अमित सिंह को मिला स्वर्ण पदक

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री द्वितीय वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र अमित सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर देश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अमित सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।
छात्र ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के माननीय यशस्वी कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक कुलसचिव प्रो. पवन कुमार शर्मा, वित्ताधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव जी खेल एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार शर्मा तथा सचिव डॉ. रत्न लाल शर्मा एवं अपने आदरणीय गुरु मार्गदर्शक रमेश कुमार सभी के साकारात्मक सहयोग, उचित मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद का प्रतिफल बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Loading

Back
Messenger