Breaking News

साढौरा विधानसभा सीट से Renu Bala पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, Kumari Selja की खास नेताओं में हैं शामिल

हरियाणा का चुनावी रण पूरी तरह से सज चुका है। कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने  32 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनकी परंपरागत सीट गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव मैदान में उतारा गया है। तो वहीं, पहलवान विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसके साथ ही पार्टी ने हरियाणा की साढौरा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रेणु बाला पर फिर से दांव लगाया है। रेणु बाला साढौरा की पहली महिला विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनावों में उतरते हुए उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बलवंत सिंह को 17,020 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।
विधायक रेणु बाला के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हालांकि भाजपा से ही हुई थी। वे 2016 में वार्ड 8 से जिला परिषद चुनावों में जीत हासिल कर जिला परिषद चेयरपर्सन बनी थीं। लेकिन साढौरा विधानसभा सीट से भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिला था। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और हरियाणा कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खास लोगों में अपनी पहचान बनाई। जिसके बाद उन्हें साढौरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का मौका उन्हें दिया गया था। साढौरा विधानसभा सीट के गठन के बाद से ही यहां से आज तक कोई भी महिला विधायक नहीं रही थी।
जिसके बाद वर्ष 2019 में रेणु बाला ने साढौरा विधानसभा सीट पर इतिहास रचते हुए विधायक पद की जिम्मेदारी संभाली। यहां उनकी इस विजय को अप्रत्याशित कहा जा सकता हैं क्योंकि भाजपा की स्थिति यहां बेहद मजबूत मानी जाती है। लेकिन रेणु बाला ने न केवल बीजेपी को यहां धराशायी किया बल्कि यहां की महिलाओं ने सामने राजनीतिक करियर में विकल्प होने का उदहारण भी पेश किया। गौरतलब है कि साढौरा विधानसभा क्षेत्र अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और भौगोलिक तौर पर यह हरियाणा के यमुनानगर जिले में शामिल है। यमुनानगर जिले के कईं सरकारी विभागों के कार्यालय साढौरा में होने के कारण यह राजनैतिक तौर पर काफी अहम माना जाता है।

Loading

Back
Messenger