Breaking News

Ballia-बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे युवक की ई-रिक्शा से टक्कर में मौत

“`html

📰 रसड़ा, बलिया। बहन के यहां से खिचड़ी पहुंचाकर बाइक से वापस लौट रहा नगर थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी संतोष राजभर की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

🚨 बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ के समीप शमशान घाट के समीप रविवार की शाम बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक संतोष कुमार की मौत हुई। सूचना पर पहुंची बाइक एवं रिक्शा को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी संतोष कुमार राजभर 40 वर्ष पुत्र लालबचन अपने छोटे भाई विजय कुमार के साथ गाजीपुर जनपद के श्रीउरी अमहत स्थित अपनी बहन के यहां खिचड़ी लेकर गए हुए थे।

🏍️ रात्री में रूकने के बाद सुबह चिलकहर के रास्ते घर जा रहे थे कि सकलहीं के समीप सामने से आ रही ईरिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि छोटा भाई विजय कुमार बाल-बाल बच गया। घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।

“`

Loading

Back
Messenger