Breaking News

DRDO ने Panchkula में High Caliber Bomb का सफल परीक्षण, बढ़ी वायुसेना की ताकत

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही भारत अपनी सैन्य ताकतों को लगातार मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को रविवार को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डीआरडीओ की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी ने हरियाणा के पंचकूला के रामगढ़ में स्थित यूनिट में एक ‘हाई-कैलिबर बम’ का सफल परीक्षण किया। यह पूरा टेस्ट भारतीय वायुसेना के बड़े अधिकारियों की निगरानी में पूरा किया गया।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर था प्रशासन

रक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-कैलिबर बम का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इसे तय सुरक्षा नियमों के तहत ही अंजाम दिया गया। टेस्ट के दौरान इस बात की आशंका थी कि बम के धमाके से उसके टुकड़े करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक उड़कर जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आसपास के 2 किलोमीटर के पूरे दायरे को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया गया था और लोगों को दूर रखा गया था।

Loading

Back
Messenger