Breaking News

गोंदिया में तेंदुए के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक गांव में तेंदुए के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी। वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार तड़के गोथानगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी मोरगांव तहसील के संजयनगर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि अंश प्रकाश मंडल नामक लड़का अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था तभी एक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार और पड़ोसियों ने तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह घायल लड़के को छोड़कर जंगल में भाग गया।

उन्होंने बताया कि लड़के को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने नवेगांवबांध-केशोरी रोड पर प्रदर्शन किया और उनमें से कुछ ने एक वन अधिकारी की कार में तोड़फोड़ की।
वरिष्ठ वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।

Loading

Back
Messenger