15 सितंबर 2024 को फाइनलाइन आर्ट अकादमी में “गणेशाय: समूह कला प्रदर्शनी” का भव्य किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ दिल्ली के प्रमुख कला विशेषज्ञों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि अशोक एन निनावे, एसोसिएट प्रोफेसर (कॉलेज ऑफ आर्ट, नई दिल्ली) और गिरीश बालाजी उरकुड़े, प्रमुख प्रिंट मेकर एवं कलाकार (नई दिल्ली) ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
फाइनलाइन आर्ट अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक अशिष देशमुख और ऑपरेशनल हेड स्नेहल सवडदकर द्वारा क्यूरेट और आयोजित इस प्रदर्शनी में कई उभरते और प्रतिष्ठित कलाकारों के अनूठे कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। डी-12डी, फाइनलाइन आर्ट अकादमी, साहनी रोड, कौशाम्बी, गाजियाबाद में आयोजित इस प्रदर्शनी में कला प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न कला शैलियों का आनंद लिया।
यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए एक विशिष्ट अनुभव रही, जहां उन्होंने न केवल चित्रकारी का अद्भुत संग्रह देखा, बल्कि कलाकारों से भी मुलाकात की।