![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने…
पिछले कुछ महीनों से भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े सितारे नीरज चोपड़ा मैदान से ज्यादा…
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे देश…
फीफा इन दिनों अपने एक बड़े फैसले को लेकर चर्चा में है। विश्व कप के…
टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज…
भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने की घटनाओं…
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिनिदाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में शानदार वापसी करते…
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और होडल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे उदयभान को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके समर्थकों में बेहद खुशी है। उनको टिकट के बाद से ही पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। जिसके कारण वे जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस के 48 वर्षीय उम्मीदवार उदयभान एक बार लोकदल के टिकट पर तथा दो बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। अब तक उन्होंने कुल आठ बार चुनाव लड़ा है। उनसे पहले उनके पिता गयालाल चौधरी हसनपुर सुरक्षित सीट से विधायक रहे हैं। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान का असर न केवल होडल, बल्कि पलवल फरीदाबाद के अलावा पूरे हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर है।
पहली बार 1987 में बने थे विधायक
उदयभान पहली बार 1987 में लोकदल की टिकट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। जिसके बाद 1987 से लेकर वह 1991 तक हसनपुर विधानसभा से विधायक रहे। इसके साथ ही वह दिसंबर 1989 से लेकर मई 1993 तक उदय भान कृभको के चेयरमैन भी रहे। हसनपुर विधानसभा से वर्ष 2000 में उन्होंने एक बार फिर से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 2005 में उन्होंने एक बार फिर से इंडियन नेशनल कांग्रेस की टिकट पर होडल विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2009 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा और चुनाव हार गए। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस की टिकट पर लड़े। चौथी बार भी उन्होंने जीत हासिल की। 2019 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा चुनाव हार गए थे।
वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं
फिलहाल उदयभान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष है। इस बार चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इस बार उन्हें हराने के लिए भाजपा तथा अन्य विपक्षी दलों के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं। अध्यक्ष होते हुए खुद भी चुनाव जीतना और पलवल जिले की तीनों सीटों को जिताना उनके लिए बेहद जरूरी है।
