Breaking News

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के कुआंपीपर रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना पर कार्यरत होमगार्ड जवान श्रीभगवान पटेल (55) शनिवार अपराह्न कुआंपीपर गांव स्थित अपनी ससुराल पैदल जा रहा था, तभी रेलवे लाइन पार करते हुए बलिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Loading

Back
Messenger