Breaking News

आखिर समुद्र में कैसे डूबा नेवी का वॉर शिप? क्या फिर उठ खड़ा होगा INS Brahmaputra, वाइस चीफ एडमिरल ने क्या कहा

भारतीय नौसेना के बेड़े का वो युद्धपोत जिसकी ताकत और क्षमता का कोई सानी नहीं है। वो वॉरशिप जिसमें हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टारपीडो लॉन्चर लगे हुए हैं। ये भारत के लिए एक बड़ी ताकत है। इसे दुश्मनों का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि नेवी का ये वॉरशिप समुद्र में डूबता दिख रहा है। दरअसल, 
 भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना सामने आई। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि ये वॉरशिप मुंबई के नेवी डॉकयार्ड पर मेंटेनेंस के लिए रखा गया था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को कहा कि जहाज पर आग लगने के बाद युद्धपोत एक तरफ झुक गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नहीं मान रहे आतंकवादी, राजौरी क्षेत्र में सेना की चौकी पर हमले का किया प्रयास, मिला तगड़ा पलटवार

आईएनएस ब्रह्मपुत्र को साल 2000 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। लेकिन आईएनएस ब्रह्मपुत्र को समुद्र में एक बार फिर खड़ा करने की कोशिश हो रही है।  वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि रविवार को आग लगने के बाद लापता हुए नाविक को जहाज से बाहर निकलते देखा गया और उसकी तलाश की जा रही है। 21 जुलाई की शाम को मल्टी-रोल फ्रिगेट में आग लग गई, जब वह नेवल डॉकयार्ड मुंबई में मरम्मत के दौर से गुजर रही थी। नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, जहाज के चालक दल ने गोदी और बंदरगाह में अन्य जहाजों के अग्निशामकों की मदद से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया था।

इसे भी पढ़ें: राजनेताओं पर भड़की पाकिस्तान की सेना, कहा- राजनीतिक माफिया नहीं देखना चाहते हमारी कामयाबी

नौसेना आग लगने की घटना की जांच करेगी
वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने दक्षिण गोवा के वास्को में एक मीडियाकर्मी से बात करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है। लेकिन नौसेना इसकी जांच करेगी। जो भी सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत होगी, वह निश्चित रूप से उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए काफी पानी का इस्तेमाल किया गया और शायद इसी वजह से जहाज की स्थिरता बिगड़ गई और वह एक तरफ झुक गया और घाट पर टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बार पानी निकाल देने के बाद जहाज को सीधा खड़ा किया जा सकता है और हम नुकसान का आकलन कर सकते हैं। घटना के बाद लापता हुए नाविक के बारे में पूछे जाने पर वाइस एडमिरल ने कहा, “हमें नहीं पता कि नाविक कहां है। उसे जहाज से बाहर आते देखा गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

Loading

Back
Messenger