Breaking News

JDU ने बढ़ा दी केजरीवाल की मुश्किलें, बताया मौकापरस्त, BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली में मुश्किलें बढ़ा दी है। पूर्वांचली वोट को लेकर हो रही लड़ाई के बीच जदयू ने साफ कह दिया है कि वह भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ गठबंधन में लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल का पूर्वांचल के लोगों के प्रति प्रेम बढ़ता जा रहा है। असल में वह पाखंडी और अवसरवादी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश किसके साथ, JDU ने कर दिया साफ, मोदी संग जारी किया नया पोस्टर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वाचल और बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। अरविंद केजरीवाल ने रोहिंग्या को पूर्वाचल के लोगों से जोड़ा। उन्होंने करहा कि कोरोना के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लाखों लोगों को भेजा नोएडा सीमा पर और बिहार के लोगों के लिए एक भी शिविर नहीं लगाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को बेनकाब करेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: बिहार NDA में नो कंफ्यूजन! BJP ने कर दिया साफ, इस बार भी पार्टी चलेगी 2020 वाला ही दांव

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वाचल के लोग रहते हैं। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान बिहार के लाखों लोगों को नोएडा बॉर्डर पर भेजा गया। दिल्ली और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हम जानते हैं कि बिहार के लोग दिल्ली में किस स्थिति में रहते हैं। हम (जेडीयू) आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ गठबंधन में लड़ेंगे। 

Loading

Back
Messenger