Breaking News

झारखंड: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को एक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदने से 40 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रधान होनहागा के रूप में हुई है और पिछले कुछ दिनों से उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, वह सुबह करीब तीन बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

Back
Messenger