Breaking News

न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को मुंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती और राज्य पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
न्यायमूर्ति आलोक अराधे के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद न्यायमूर्ति चंद्रशेखर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।

Loading

Back
Messenger