![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री गतिविधियों पर दुनिया की नजरें टिकी हुई…
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी दिखने लगा है। ताजा…
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
इजराइल की पुलिस और सेना ने कूड़ा उठाने वाले जिस ट्रक को घेर रखा है…
ईरान ने बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन से अमेरिका-ईरान के आक्रमण…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र…
धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और लू से बचने को लिए लोग आयुर्वेद…
भोपाल । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। इन शावकों के जन्म के साथ ही उद्यान में अब चीतों की संख्या 26 हो गयी है, जिनमें 14 शावक शामिल हैं। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में दो चीता शावक शामिल हुए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है।”
उन्होंने चीता परियोजना में शामिल अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके (अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों से) अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश को ‘चीतों की भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चीतों की संख्या में वृद्धि के साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम चीतों के साथ-साथ सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरुद्धार के लिए हमेशा तत्पर हैं।
