Breaking News

Madhya Pradesh: ‘शारीरिक संबंध बनाने से इनकार’ करने पर पति ने पत्नी की हत्या की

इंदौर में 40 वर्षीय एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर इसलिए हत्या की क्योंकि वह पिछले आठ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में नौ जनवरी को 40 वर्षीय महिला की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला का पति उसके शव को खुद शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय लेकर गया था और दावा किया था कि उसकी मौत अचानक रक्तचाप बढ़ने के कारण घर में सिर के बल गिरने से हुई है।

लालचंदानी ने बताया,‘‘महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने पर हमें पता चला कि उसकी मौत गला घोंटे जाने से हुई है।’’
उन्होंने कहा कि महिला के पति से सख्ती के साथ पूछताछ किए जाने पर वह टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

डीसीपी ने बताया,‘‘आरोपी पेशे से मिस्त्री है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पिछले आठ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी। इस बात को लेकर उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger