Breaking News

कुशीनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कुशीनगर जिले के कसया नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति का पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


पुलिस के अनुसार कसया‌ नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।


कसया कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान करने और घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Back
Messenger