Breaking News

नवी मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
तलोजा पुलिस थाने के अधिकारी ने आरोपी की पहचान पनवेल निवासी विलासराव पाटिल के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया, आरोपी को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी 23 अक्टूबर को लड़की को पार्किंग के एक अंधेरे कोने में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Loading

Back
Messenger