Breaking News

झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, खाली कराए गए गांव

देवघर के जसीडीह में स्थित इंडियन ऑयल प्लांट में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें तेजी से पूरे प्लांट में फैल गईं। दूर से ही धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें: सीजफायर के बीच 7 अक्टूबर जैसा बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? क्या इसलिए इजरायल ने गाजा को धुंआ-धुंआ कर दिया

आस-पास के गांवों को खाली कराया जा रहा है
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आस-पास के गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्लांट के आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। प्लांट के नजदीक स्थित गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात
आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Loading

Back
Messenger