Breaking News

Kaushambi में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल

कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चायल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि मंहगांव निवासी दो सगे भाई नूमैर जाफरी (40) एवं जौहर जाफरी मोटरसाइकिल से मूरतगंज बाजार की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी मेला बाग के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

सीओ ने बताया कि इस हादसे में नूमैर जाफरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जौहर जाफरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जाफरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे एक खंडहरनुमा घर में घुस गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला।
सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger