Breaking News

असम के कछार में आठ करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और तस्करी की गई सिगरेट जब्त

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि शनिवार को असम के कछार जिले में आठ करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट और तस्करी की गई सिगरेट जब्त की गईं।
उन्होंने कहा कि यह बरामदगी असम पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बराक नदी में अभियान के दौरान एक नौका को रोका गया।
शर्मा ने कहा कि उसके पास से आठ करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 याबा टैबलेट और ‘एसेंशियल लाइट सिगरेट’ के 1,25,000 पैकेट बरामद किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम पुलिस के लिए यह बड़ी जीत है।

Loading

Back
Messenger