बलिया में भूतपूर्व प्रधान मंत्री की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
🕊️ बलिया में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर टाउन डिग्री कॉलेज के पास पंडित दीनदयाल चबूतरा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के प्रेरक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
🌟 वक्ताओं के उद्बोधन के पश्चात युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनुप सिंह के नेतृत्व में उपस्थित सभी जनमानस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महापुरुषों को सादर नमन किया। इस अवसर पर अनुप सिंह ने कहा कि दोनों लोग “ज्ञान की पावन ज्योति और निर्भीक राजनीति की मशाल थे, भारत के गौरव और सिद्धांतों की अटूट मिसाल थे।”
📚 उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का दार्शनिक दृष्टिकोण और चंद्रशेखर जी का अदम्य साहस आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय राय, सत्येंद्र सिंह सोनू, सत्य प्रकाश सिंह, संजय चौबे, ओम नारायण चौबे, अमित सिंह, अंकित ठाकुर, आयुष कुमार, अभिषेक यादव, अमित गुप्ता, बब्लू सिंह, श्रीवास्तव, इत्यादि लोग शामिल हुए।
![]()

