![]()
Breaking News
रसड़ा, बलिया 📰 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्रेमी ने लड़की के…
📰 बलिया। जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला से 5 हजार रुपये की…
आईपीएल 2026 की नीलामी अबू धाबी में होने जा रही है और मौजूद जानकारी के…
भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर टीम प्रबंधन और पूर्व खिलाड़ियों के…
लिवरपूल के कोच आर्ने स्लॉट ने साफ कर दिया है कि मोहम्मद सलाह के साथ…
थाईलैंड की सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर…
आज हुई एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया…
भारतीय वायुसेना की ट्रांसपोर्ट फ्लट के दमदार सी130 जे सुपर हरकुलस विमानों से जुड़ी एक…
नई सरकार के गठन होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता…
गोवा के अर्पोरा गांव में हुए नाइटक्लब आग हादसे के महज पांच घंटे बाद ही…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तिो का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री हरी सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य श्री सायन कुणाल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
