Breaking News

कल्याण में बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे जिले के कल्याण में बिना लाइसेंस के बंदूक रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
खडकपाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक रिहायशी परिसर के सुरक्षाकर्मी संतोष गोस्वामी को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से .12 बोर राइफल व छह गोलियां बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘गोस्वामी के पास फर्जी लाइसेंस था। उसे भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र कानून के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Loading

Back
Messenger