प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे हर घर में एक उत्सव की तरह मनाने का आग्रह किया। मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस कैंपेन से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, आइए, #HarGharTiranga को हर घर में एक उत्सव बनाएं।” यह 15 अगस्त को होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले हुआ। इससे पहले संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर राजग सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित इस ‘मंगल मिलन’ बैठक में केंद्रीय मंत्रियों, राजग नेताओं और गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। बैठक में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल शक्ति मंत्रालय के विभिन्न कार्यों पर एक प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री के सभागार में पहुंचते ही मंत्रियों और सांसदों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए उनका अभिनंदन किया तथा ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: NDA के Mangal Milan में छाया तिरंगा, संसद परिसर में छिड़ा संग्राम, NDA Vs INDI के बीच जबरदस्त तकरार
इसे भी पढ़ें: भूटान में भारत ने रोकी चीन की एंट्री, जानें कैसे बीजिंग के काल्पनिक संसार की उड़ी धज्जियां
![]()

