![]()
Prabhasakshi Vichar Sangam| क्या भारत फिर इतिहास लिखवाना चाहता है- जानिए प्रोफेसर कपिल कुमार से

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 23वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘विचार संगम’ कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख इतिहासकार प्रोफेसर कपिल कुमार ने अपने विचार प्रकट किए है। उन्होंने बेहद अहम मुद्दे पर ये चर्चा की है। ये मुद्दा था कि क्या भारत फिर से इतिहास लिखवाना चाहता है।
भारत का गौरवशाली इतिहास क्यों छिपाया गया
भारत के गौरवशाली इतिहास से आगामी पीढ़ी को जानना चाहिए। इतिहास सिर्फ अतीत नहीं होता है। इतिहास ये है कि अतित का अध्ययन किया जाए और वर्तमान स्थिति को परख कर इसकी जांच की जाए और भविष्य को सुधारा जा सके।
रिराइटिंग ऑफ हिस्ट्री शब्द के खिलाफ हूं। सवाल रिराइटिंग का नहीं है, बल्कि ये है कि सच्चा इतिहास लिखना चाहिए। बिना सबूत के कोई तथ्य पेश नहीं करना चाहता हूं।
