Breaking News

BMC चुनाव की तैयारी, ठाकरे ब्रदर्स 4 को तो बीजेपी 5 को घोषणापत्र करेगी जारी

बीएमसी चुनाव में गठबंधन कर उतरे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 4 जनवरी को संयुक्त वचननामा घोषित करेंगे। 5 को पूर्वी उपनगर से प्रचार की शुरुआत करेंगे। उद्धव सेना के एक नेता ने बताया कि 5 जनवरी की सभा की तैयारी चल रही है। पार्टी ने 11 और 12 जनवरी को शिवाजी पार्क में रैली के लिए आवेदन दिया है। वहीं मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने बताया कि 5 जनवरी के बाद घोषणा पत्र जारी करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस और डीसीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों से नाराज आठवले ज्यादातर सीटों पर पीछे हट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: BMC Elections 2026: एक मंच, दो ठाकरे! 5 जनवरी से शुरू होगा संयुक्त रैलियों का दौर

राउत ने मोदी के दौरे का विरोध किया

शिवसेना नेता संजय राउत ने 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू है, ऐसे में चुनाव आयोग को पीएम को मुंबई आने से रोकना चाहिए। इधर, बुधवार को नामांकन स्क्रूटनी का काम हुआ। बीएमसी के लिए दाखिल पचर्चों में 167 खारिज हो गए। सांसद मिलिंद देवड़ा ने डिजिटल सिग्नेचर वाले एबी फॉर्म को खारिज करने की मांग आयोग से की है।

इसे भी पढ़ें: BMC Elections 2026 | जांच के दौरान 2,516 में से 167 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

4 नगरसेवकों की बिना लड़े जीत तय

4 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी जीत बिना लड़े तय हो गई है। कल्याण-डोंबिवली में बीजेपी की रंजना मितेश पेणकर, रेखा राजन चौधरी और आसावरी केदार नवरे के सामने कोई प्रत्याशी नहीं है। वहीं, पनवेल में बीजेपी उम्मीदवार नितिन पाटील की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है।

Loading

Back
Messenger