Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरे की तैयारियां जोरों पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10-11 जून को होने वाले झारखंड के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुर्मू 10 जून को देवघर पहुंचेंगी, जहां वह 12 ज्योतिर्लिंगों में सेबाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी।
वह 11 जून को देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को शहर के दौरे के दौरान देवघर एम्स में अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं राष्ट्र को समर्पित की थीं।

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान तिवारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, राष्ट्रपति के मार्ग पर समुचित रोशनी की व्यवस्था, सड़कों की सफाई और बुनियादी अवसंरचना के रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुर्मू के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कहा कि व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए चार वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

Loading

Back
Messenger