Breaking News

Pune Rape-Murder Case: बेटी के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित पिता ने नेताओं के लिए दरवाजे बंद किए

महाराष्ट्र के पुणे में चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में पुलिस की तत्परता और सरकार के सख्त रुख के बीच पीड़ित बच्ची के पिता का एक भावुक वीडियो सामने आया है। पिता ने हाथ जोड़कर राजनेताओं से एक खास अपील की है।

इंसाफ मिलने तक कोई नेता घर न आए

पीड़िता के पिता ने वीडियो जारी कर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता और अपराधी को फांसी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी नेता उनके घर न आए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘यह हमारी विनम्र विनती है कि जब तक दोषी को मौत की सजा नहीं मिलती, तब तक कोई भी राजनेता संवेदना व्यक्त करने के लिए हमारे घर कदम न रखे। सजा मिलने के बाद ही हम किसी से मिलेंगे।’
 

इसे भी पढ़ें: Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

आरोपी को फांसी दिलाने की तैयारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। सरकार इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि वे इतने पुख्ता सबूत जुटाएंगे कि आरोपी को फांसी की सजा मिलना तय हो सके और उसे किसी भी कानूनी कमी का फायदा न मिले।
 

इसे भी पढ़ें: Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

अपराधी का पुराना रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि 65 वर्षीय आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 1998 में छेड़छाड़ और 2015 में पॉक्सो व हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हुए थे। हालांकि, 2019 में सबूतों के अभाव में वह बरी हो गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिकता शुरू से ही आपराधिक रही है, जिसे देखते हुए इस बार कड़ी कानूनी घेराबंदी की जा रही है।

Loading

Back
Messenger