Breaking News

Sant Kabir Nagar में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी गिरफ्तार

संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महुली थाने के प्रभारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि झीगुरापार गांव निवासी यदुलाल (70) ने 16 दिसंबर को एक खेत में उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
राय ने बताया कि पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी होने के बादशनिवार को पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
राय ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Back
Messenger