Breaking News

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी एवं बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून यानी सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने का अनुमान है जिसके कारण दो से चार जून तक कई इलाकों में बादल गरजने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।
उसने बताया कि रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई।

सर्वाधिक वर्षा कामां (भरतपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में (44.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Loading

Back
Messenger