24 total views , 1 views today
Bihar Politics: शाम पांच बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, Nitish Kumar ने राज्यपाल को सौंपा पत्र

बिहार में रविवार को नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार ने विधायकों के समर्थन पत्र को राज्यपाल को सौंपा है। इसी के साथ नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से बिहार में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को ही शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बिहार में राज्यपाल ने नीतीश कुमार को समर्थन पत्र दिए जाने के बाद सरकार बनाने का न्यौता दिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन की सरकार का अंत हो गया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सुबह इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा भी पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार धीरज शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नोएडा भी शिरकत करेंगे।
नीतीश कुमार ने सौंपा था इस्तीफा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर राजभवन से लौटने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘महागठबंधन’ से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया, नीतीश ने कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लोगों से मिल रही राय के अनुसार मैंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूर्व के गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था लेकिन इसमें भी स्थितियां ठीक नहीं लगी। जिस तरह के दावे एवं टिप्पणियां लोग कर रहे थे, वे पार्टी के नेताओं को खराब लगे इसलिए आज हमने (त्यागपत्र) दे दिया और हम अलग हो गए।’’
Post navigation
Posted in: