Breaking News

Tamil Nadu: नीलगिरि जिले में निर्माण स्थल पर पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान रेत का ढेर और एक दीवार के ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, जेगथाला टाउन पंचायत क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में निर्माण कार्य के लिए जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ और रेत का ढेर मजदूरों पर गिर पड़ा।

घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों को सूचना दी। राहत एवं बचाव दल ने तीनों मजदूरों को रेत के ढेर से बाहर निकाला और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की उम्र 22 से 36 वर्ष के बीच बताई गई है और उनकी पहचान अब्दुल रहमान, नसीर और उस्मान के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger