बलिया लाइव ब्योरो
🌍 बलिया। बाइक सवार बदमाशों ने नहर के किनारे थाना क्षेत्र में गहनों की दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा दुकानदार को रास्ते में रोककर उसका बैग लूट लिया। सर्राफा दुकानदार के मुताबिक बैग आभूषणों से भरा हुआ था। शनिवार की देर शाम हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
🚨 लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे और बदमाशों की पकड़ पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
🕵️♂️ जानकारी के अनुसार नहर थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी आशीष वर्मा पुत्र कैलाश प्रसाद वर्मा शनिवार की शाम को अपनी गहनों की दुकान बंद कर लौट रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुमकुम पट्टी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग छीना लिया और बाइक से फरार हो गए।
🚔 लूट की घटना से घबराए सर्राफा कारोबारी आशीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
📺 इस बारे में एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा का बयान आया है जिसमें उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है ताकि घटना का पर्दाफाश हो सके। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
![]()

