Breaking News

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बीजपुर इलाके में पुलिस कस्टडी में मारे गए एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जाते समय प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर कीचड़ व पत्थर फेंके।

ममता दीदी पर हत्या की नीयत से हुआ हमला
इस हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बीजेपी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “आज हम उस पीड़ित कार्यकर्ता के घर गए थे, जिसे पुलिस ने एक ऐसे केस में उठा लिया था जिसमें उसका नाम FIR तक में नहीं था। जब पूर्व सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंचीं, तो हमारे आने से पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि ममता दीदी को जान से मारने की एक सोची-समझी कोशिश थी।”

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

सुवेंदु अधिकारी और पुलिस पर लगाए आरोप
कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि घटना के समय वहां सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे और पत्थरबाजी कर रहे थे, जबकि पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा हमला बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के इशारे पर किया गया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है और राज्य की राजनीति गरमा गई है।

Loading

Back
Messenger