Breaking News

INDIA गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करे: Uddhav Thackeray

शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं से एक बैठक में कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ माहौल है और सभी विपक्षी दलों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मिलकर प्रदर्शन करना चाहिए। नयी दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए ठाकरे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए कुमार को या तो तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। शिवसेना (उबाठा) के एक पदाधिकारी ने ठाकरे के हवाले से कहा, ‘‘देश के लोगों का मिजाज (भाजपा) सरकार के खिलाफ है।

विभिन्न दल निर्वाचन आयोग के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी विपक्षी दलों को मिलकर प्रदर्शन करना चाहिए।’’
‘इंडिया’ गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दो अक्टूबर को मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने इसके लिए अनुमति नहीं दी।

एसआईआर मुद्दे को लेकर शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चार अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त प्रदर्शन करेंगी।

Loading

Back
Messenger