Breaking News

दिल्ली में छात्र पर हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कानून के एक छात्र पर हमला करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सक्षम को हरियाणा के भिवानी में एक डाकघर के पास से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही सक्षम फरार था।

पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 12 बजे कानून के छात्र खुशविंदर सोलंकी (22) ने पूठ कलां स्थित अपने घर की दीवार पर दो युवकों को पेशाब करते देखा जिस पर उसने आपत्ति जताई थी।
इससे नाराज दोनों युवकों -बेगमपुर निवासी सक्षम और हैप्पी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सोलंकी और उसके दोस्तों के साथकथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता को सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगीं तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। उसे स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया।

Loading

Back
Messenger